उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अनधिकृत कॉलोनियां राजनेताओं के लिए दुधारू गाय होती हैं। नेता कभी अनधिकृत कॉलोनी को पक्का करने, तो कभी विकास के नाम पर राजनीतिक फायदा लेते रहे हैं, लेकिन आप सरकार के शब्दकोष में यह शब्द नहीं है।
हमारे लिए यह अनियमित कॉलोनी है, जहां बुनियादी नागरिक सुविधाएं नहीं हैं। सिसोदिया रविवार को दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सीवर और पेयजल लाइन के काम की शुरुआत की।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि गांव की दिल्ली है। अनियमित कॉलोनी को नियमित करने की लड़ाई चल ही है। कॉलोनी जैसी है, उसे वैसे ही नियमित करना होगा।