फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश मोदी और दुष्यंत कुमार पर एफआईआर

Mon, 15 Sep 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकाना गांव के युवा किसान राहुल को आत्महत्या के लिए मलकपुर मिल के मालिक उमेश मोदी और जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मृतक किसान की पत्नी नीशू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए उमेश मोदी और दुष्यंत कुमार को नामजद किया गया है। इनके अलावा एक और आरोपी है मलकपुर मिल के प्रबंधक लेकिन उनका नाम नहीं खोला है।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 में केस दर्ज किया है। इससे पहले किसानों के बकाया भुगतान को लेकर गाजियाबाद में भी मोदी शुगर मिल के मालिक उमेश मोदी व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


राहुल ने 12 सितंबर को खुदकुशी की थी। लेकिन एफआईआर लिखी गई 14 की दोपहर। वो भी तब जबकि खूब हंगामा हुआ।

पुलिस सूत्रों की मानें तो उमेश मोदी के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस अधिकारी शुरू से तैयार थे, लेकिन तहरीर में जिला गन्ना अधिकारी का नाम होने के चलते हिचक रहे थे। उमेश मोदी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी की दो एफआईआर हैं।

इनमें गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। राहुल से पहले 29 अगस्त को टीकरी के किसान रामवीर ने भी आत्महत्या की थी। तब पुलिस ने तहरीर मिलने पर भी एफआईआर नहीं लिखी थी।

पीड़ित परिवार ने लौटा दिए भुगतान के चेक
बड़ौत (बागपत)। किसान राहुल की आत्महत्या के बाद गन्ना विभाग ने मलकपुर चीनी मिल पर दबाव बनाकर तुरंत ही उसके और उसके भाइयों के नाम बकाया भुगतान के चेक जारी करा दिए, लेकिन पीड़ित परिवार ने चेक लेने से साफ इंकार कर दिया।

मृतक राहुल के भाई राकेश ने कहा कि अब तो भुगतान उस परिवार को ही मिलेगा, जिसका कोई सदस्य आत्महत्या करेगा। रूपेश ने अपने मोबाइल में गन्ना विभाग का एसएमएस दिखाया जिसमें 99791 रुपये भेजे जाने की बात थी।

बहन को नहीं पता, भाई नहीं रहा
रूपेश ने कहा कि उनके घर नेताओं की लाइन लगी है। लेकिन कोई उसकी बहन पारुल के उपचार के लिए मदद के हाथ नहीं बढ़ा रहा। सब आश्वासन देकर जा रहे हैं। उसने बताया कि बहन का उपचार नहीं होने के चलते ही उसके भाई राहुल ने खुदकुशी की है।

दिल्ली अस्पताल में भर्ती पारुल को अभी राहुल के बारे में बताया भी नहीं गया है। पारुल का फोन आया था। वह राहुल को बुला रही थी। उसे क्या पता उसका प्यारा भाई दुनिया छोड़कर जा चुका है।

बैंक प्रबंधक ने की अभद्रता
आत्महत्या करने वाले किसान के भाई रूपेश ने बताया सोमवार को जब वह दिल्ली बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक की शाखा में मृतक किसान राहुल की पत्नी का खाता खुलने गए तो बैंक प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिसकर्मी भी बुला लिए, लेकिन बाद में जब पूरे प्रकरण की जानकारी मिली तो उन्हाेंने खाता खोल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें