कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात ने प्रदेश सरकार की नींद उड़ा दी है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए अब प्रदेश सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है।
इसके तहत प्रदेश के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर को आनलाइन किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में कितने अल्ट्रासाउंड सेंटर, उन सेंटर्स का पूरा डाटा, रेडियोलॉजिस्ट की सूची को पीसीएनडीटी की एक वेबसाइट बनाकर डाला जाएगा।
परिवार कल्याण विभाग केपीएनडीटी प्रभारी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। भ्रूण परीक्षण रोकने के लिए पीएनडीटी की वेबसाइट बनाई जा रही है।
इससे एक क्लिक पर सभी जिलों का डाटा सामने आ जाएगा। अल्ट्रासाउंड सेंटर केसाथ जेनेटिक केंद्रों का ब्योरा दर्ज होगा।
इसके लिए सभी जिलों के सीएमओ से रेडियोलॉजी संचालकों की सूची मांगी गई है। अल्ट्रासाउंड सेंटर्स को भी यूजर आईडी दी जाएगी।
सभी सेंटर संचालकों को प्रतिदिन डाटा वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। डाटा अपलोड न करने वोल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।