फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी दाखिला प्रक्रिया जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय ने जारी किया एडमिशन ब्रोशर
विज्ञापन


स्नातकोत्तर स्तर पर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस प्रोग्राम शुरू होगा

80 : क्रेडिट वाले प्रोग्राम की कुल 60 सीटें होंगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) में स्नातक प्रोग्राम दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद जून में शुरू होगी,जबकि पीजी प्रोग्राम के लिए सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूजी-पीजी दाखिले के लिए एडमिशन ब्रोशर जारी किया। विश्वविद्यालय इस बार स्नातकोत्तर स्तर पर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस नाम से एक नया प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।
अंबेडकर विवि की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। 80 क्रेडिट वाले इस कोर्स के लिए प्रारंभ में 60 सीटें होंगी। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी में बैठना जरूरी है। सीयूईटी स्कोर से दाखिले समाप्त होने के बाद यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो उम्मीदवारों को अंतिम योग्यता परीक्षा में मेरिट के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि अंबेडकर विश्वविद्यालय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूइटी के आधार पर दाखिले करता है। इस बार 200 के करीब विश्वविद्यालय सीयूइटी पोर्टल पर हैं, फिर भी राज्य स्तर के विश्वविद्यालय होने के बावजूद सीयूईटी के लिए आवेदन करने के मामले में देशभर के टॉप टेन विश्वविद्यालयों में एयूडी 7वें नंबर पर रहा है। लाठर ने कहा कि सीयूईटी पोर्टल पर लगभग चार लाख विद्यार्थियों ने पीजी और यूजी में एयूडी विकल्प को चुना है। यूजी के लिए 309237 और पीजी के लिए 89773 विद्यार्थियों ने एयूडी को चुना है। मालूम हो कि एयूडी में 18 स्नातक और 27 स्नातकोत्तर प्रोग्राम उपलब्ध हैं। विवि में यूजी-पीजी प्रोग्राम के लिए कुल 2595 सीटें हैं, जिसमें से 1141 यूजी और 1454 पीजी की सीटें हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि पीएचडी के लिए 23 प्रोग्रामों में भी दाखिले जून में होंगे। पीएचडी में भी दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही होंगे। विवि में 85 फीसदी दिल्ली के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। जबकि 15 फीसदी सीटों पर बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकता है। इस प्रेस वार्ता में कुलपति के साथ रजिस्ट्रार डॉ नितिन मलिक, कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस राजीव तलवार, डीन स्टूडेंट सर्विस प्रो संतोष सिंह, प्रॉक्टर प्रो सत्यकेतु और डीन प्लानिंग प्रो कार्तिक दवे उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें