दिल्ली की रहने वाली 21 वर्षीय युवती सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में कलाकार है। दो दिन पहले (शनिवार) को वह उबर कैब से दिल्ली से गुड़गांव सनसिटी में रहने वाली अपनी दोस्त से मिलने आ रही थी।
गुड़गांव में कैब से उतरने के बाद आरोपी चालक ने युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बाद वह अपनी दोस्त से मिलकर देर रात दिल्ली लौट गई।
उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी, जिसके बाद भाई ने उबर कैब प्रबंधन से शिकायत की। उबर कंपनी को फोन पर की गई अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि विनोद (40) नामक ड्राइवर ने उसे चूमने और छेड़छाड़ की कोशिश की।
युवती के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
इस पर कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह की हरकतें यहां कतई बर्दाश्त नहीं की जातीं और हमारी टीम चालक की खैर खबर ली रही है।
हालांकि महिला के भाई ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चालक को सजा देने की मांग की है। युवक ने कंपनी को बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत गुड़गांव पुलिस से की है।
इस सिलसिले में उबर और महिला व उसके भाई के बीच जो बातचीत हुई उसमें कंपनी की ओर से कहा गया, ‘घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद हमारी टीम ने पीड़ित से बातचीत की। वहीं टीम के कई सदस्यों ने ड्राइवर से भी घटना की पूरी जानकारी ली।’
रेप की घटना के बाद लगा था प्रतिबंध
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है, ‘ड्राइवर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पड़ताल जारी है। इस मामले में जुड़े पक्षों की निजता को बचाए रखने के लिए उबर इस मामले को सीधा खुद देखेगी।
उबर का कहना है कि ड्राइवर विनोद के बाद कार्मिशियल लाइसेंस और पीएसवी बैज है जो कि दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर भी फैल गई है। पिछले साल दिसंबर में उबर के एक चालक द्वारा रेप करने की घटना के बाद से इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
रेडियो टैक्सी इंडिया संगठन ने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष कुनाल ललानी ने कहा कि प्रतिबंधित होने के बावजूद यह धड़ल्ले से चल रही हैं।