फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को उठा ले गया था इसी कंपनी का कैब ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के प्रतिष्ठित अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने उबर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गुड़गांव की फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म मामले में संदेह के घेरे में आई उबर कंपनी हर महीने 50,000 ड्राइवरों की भर्ती करती है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात है कि ड्राइवरों की नियुक्ति के समय उनके प्रोफाइल को जानने के लिए कंपनी के पास कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। अमेरिका में कंपनी के बारे में कई शहर की पुलिस लगातार ऐसे संकेत देती रही है।

दुनिया के कई देशों में कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर के बारे में अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को और लॉस एजेंलिस शहरों की पुलिस ने तो इसी साल गंभीर चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसी साल सितंबर में दोनों अमेरिकी शहरों के अटॉर्नी ने दावा किया था कि कैब कंपनी ड्राइवरों की स्क्रीनिंग के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखा कर रही है। कंपनी दावा करती है कि उसके किसी ड्राइवर का क्रीमिनल रिकॉर्ड नहीं है जबकि सच्चाई ऐसी नही है।
विज्ञापन

लड़की को किया किडनैप

उबेर यह दावा करती है कि वह अपने सभी ड्राइवरों के आपराधिक र‌िकॉर्ड की नियमित जांच करती है। जबकि अमेरिका में कई ऐसी जगहें हैं जहां किसी आपराधिक मामले में संलिप्त व्यक्ति की सजा पूरी होने के सात साल बाद उसे ड्राइवर बनने से रोका नहीं जा सकता।

अमेरिका में इस साल कंपनी के दावों की पोल कई बार खुल चुकी है। सैन फ्रंसिस्को में इसी साल एक कैब ड्राइवर ने एक यात्री पर हथौड़े से हमला किया था। अमेरिका के ही दूसरे शहर लॉस एजेंलिस में इसी कंपनी के एक कैब ड्राइवर ने एक लड़की को किडनैप कर लिया था।

ड्राइवर उसे शहर के एक मोटेल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि कंपनी का इस मामले में कहना है कि वह ग्राहकों को तकनीकी सेवा प्रदान करती है न कि ट्रांसपोर्ट की सुविधा देती है। ऐसे में कैब ड्राइवर्स की गतिविधियों के बारे में वह जिम्मेदार नहीं है।

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में उबरजीओ (UberGO) के नाम से अपेक्षाकृत सस्ती सेवा की शुरूआत की है। इस सेवा में हवाई (Huewai) उसकी सहयोगी कंपनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें