वैश्विक स्तर पर कैब सेवा प्रदान करने वाली उबर कैब ऐप ने बृहस्पतिवार को अपनी एक नई सेवा 'उबर ऑटो' दिल्ली में लॉंन्च की। इस नई सुविधा के माध्यम से अब दिल्लीवासियों को घंटों तक ऑटो इंतजार नहीं करना होगा ना ही उन्हें किराए के लिए माथापच्ची करनी होगी।
आपको केवल उबर ऐप इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद मेन्यू से उबर ऑटो को सेलेक्ट करना होगा और अपनी यात्रा बुक कर लेनी होगी।
इसके बाद अपने गंतव्य पर पहुंचकर कैश में पेमेंट कर देनी होगी। यानी अगर आप की जेब में पैसे हैं और आपको किराए को लेकर ज्यादा चिकचिक नहीं चाहिए तो ये सेवा आपके लिए उपयोगी है।