फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में दो युवकों की नाले में डूबने से मौत, चप्पल निकालने उतरे थे दोनों; बचाने गया तीसरा बाल-बाल बचा

Tue, 07 Nov 2023 06:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में दो लोगों की नाले में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की चप्पल निकालने के दौरान मौत हुई है जबकि बचाने गया एक युवक बाल-बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त बब्लू (18) और सागर (32) के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

नाले के पास बैठकर शराब पी रहे थे चार दोस्त
पुलिस ने बताया कि चार युवक गंदे नाले के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच एक शख्स की चप्पल नाले में गिर जाती है। बब्लू और सागर दलदल में धंस गए। बचाने के दौरान इनका तीसरा साथी गोलू बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से देर रात दोनों शवों को नाले से बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें