फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर की पिटाई

Thu, 20 Jul 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नोएडा में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। छिजारसी में एक महिला ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवकों ने 15 जुलाई को उसके घर में मारपीट करते हुए गैंगरेप किया। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर फेज-3 पुलिस ने आरोपी आदर्श वाल्मीकि और कलुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दरभंगा बिहार निवासी महिला छिजारसी में किराये पर रहती है। महिला के घर से कुछ दूरी पर आदर्श और कलुआ रहते हैं। दोनों आरोपी शराब के कारोबार से जुड़े हैं। महिला भी पहले दोनों के साथ ही काम करती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर इनका झगड़ा हो गया। फेज-3 थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि महिला का मेडिकल करा दिया गया है। वहीं, दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। 

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
वहीं नोएडा के सेक्टर-74 में महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने घर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। मूलरूप से मालदा पश्चिम बंगाल निवासी महिला परिवार के साथ सेक्टर-74 स्थित झुग्गियों में रहती है।
विज्ञापन


सेक्टर-74 की सोसायटी में नौकरानी का काम करने वाली महिला का आरोप है कि अपार्टमेंट के पास ही कुछ दिन पहले उसे होशियारपुर निवासी धीरज मिला। धीरज ने उसे अच्छे वेतन पर कहीं और काम दिलाने का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि सोमवार को धीरज ने बहाने से उसे होशियारपुर स्थित एक मकान में बुलाया जहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें