फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ने अपना सबकुछ उन्हें खुद ही सौंप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव इलाके में आंखों के जादूगर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला व उसकी बेटी को सम्मोहित कर ठग लिया। दोनों शातिर बदमाशो ने पीड़िताओं के पहने हुए लाखों रुपये के जेवरात व कैश उड़ा लिए।
विज्ञापन


वारदात के समय दोनों ने बुजुर्ग महिला से भूखा होने की बात कर खाना मांगा। इसी दौरान दोनों ने मां-बेटी को सम्मोहित कर दिया।

बदमाशों के जाने के बाद मां-बेटी को अपनी गलती का एहसास हुआ। दोनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

आंखों में आंख डाल उतार लिया सबकुछ

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूनम जैन (63) परिवार के साथ डी-34, पांडव नगर में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर को यह अपनी बेटी शिल्पी जैन (34) के साथ जीटीबी अस्पताल में दिखाने के लिए आई थीं।

दोपहर करीब 3.00 बजे डॉक्टर को दिखाने के बाद यह लोग अस्पताल से बाहर निकले। इस बीच जीटीबी अस्पताल टी-प्वाइंट पर पहुचने पर दो युवकों ने पूनम से भूखा होने की बात कर खाना खिलाने के लिए कहा।

पूनम ने रहम खाते हुए दोनों को अपने थैले से खाना खाने को दे दिया। खाना खाते-खाते दोना युवकों ने पूनम की आंखों में आंखें डालकर उनसे कंगन और अंगुठियों उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन

खुद ही सौंप दिया सब कुछ

इसके अलावा शिल्पी से भी दोना ने ऐसा ही कहा। पूनम व शिल्पी ने चुपचाप दोनों को अपने आठ तोेले के कंगन व अंगुठियां उतारकर दोेनों को सौंप दिए। बाद में दोनों फरार हो गए।

बदमाशो के जाने के बाद पीड़िताओं को अपनी गलती का पता चला। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें