इंदिरा गांधी हवाई अड्डा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने अगर की लकड़ी की तस्करी करने वाली दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों महिला प्रतिबंधित लकड़ी को लेकर बैंकाक जा रही थी। इनके कब्जे से 93 किलोग्राम अगर लकड़ी के टुकड़े बरामद किए हैं। बरामद लकड़ी की कीमत 4.65 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने दोनों महिला यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी महिला यात्रियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।