कलक्ट्रेट के सामने मंगलवार दोपहर 12 बजे अधिवक्ता को बाहरवाली के साथ कार में घूमता देख घरवाली का पारा चढ़ गया। उसने सरेआम बाहरवाली की धुनाई कर दी।
बाद में पुलिस ने दोनों को समझाकर किसी तरह शांत दोनों को वहां से भेजा। इस बीच पति मौके से रफूचक्कर हो गया।
कविनगर पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता सिहानी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पत्नी को पति पर संदेह था। लिहाजा मंगलवार को वह पति का कार से पीछा करने लगी।
पति पहले अपने आफिस गए और फिर नोएडा सेक्टर-42 की एक महिला केसाथ कार में हापुड़ चुंगी की तरफ जाने लगे। पत्नी ने कार से पीछा कर दोनों को कलक्ट्रेट के सामने रोक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया।
इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला का आरोप था कि नोएडा की महिला उसके पति के पीछे पड़ी है।
जबकि नोएडा की महिला का कहना था कि उसकी सिर्फ जान पहचान है। इस बीच पति वहां से चलता बना। घरवाली ने बाहरवाली के बाल पकड़कर कई चांटे जड़े।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि इस बाबत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हो सकता है दोनों पक्षों में समझौता हो गया हो।