फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में खुलेंगे मेरठ एक्सप्रेसवे के दो अंडरपास

Mon, 20 May 2019 11:24 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

-नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में बन रहे सात अंडरपास, बाकी जल्द खोलने का दावा 
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ एक्सप्रेसवे पर नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में सात स्थानों पर अंडरपास बनाने पर काम चल रहा है। दो अंडरपास एक सप्ताह में जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे नोएडा और गाजियाबाद आनेजाने वालों को आसानी होगी। दरअसल, दिल्ली से मेरठ तक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के अंतर्गत नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्र में भी काम प्रगति पर है।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में नोएडा और गाजियाबाद को आपस में जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे के नीचे सात स्थानों पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में शिप्रा मॉल के पास अधूरे अंडरपास को ही खोल दिया गया था। लेकिन उससे काम नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा जिन दो स्थानों पर अंडरपास शुरू करने की बात की जा रही है।

उसमें नोएडा सेक्टर-63 के पास का एक अंडरपास होगा। यहां से सीआईएसएफ कट के आसपास गाजियाबाद से अंडरपास जुड़ेगा। इसके अलावा दूसरा अंडरपास गाजियाबाद में काला पत्थर के पास होगा, जो कि नोएडा में सेक्टर-62 की ओर से निकलेगा। दोनों ही अंडरपास तीन-तीन लेन के होंगे। यहां से आने और जाने दोनों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


सड़क का 50 प्रतिशत काम पूरा
यूपी गेट से सेक्टर-63 तक मेरठ एक्सप्रेसवे की सड़क का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके बाद अब बाकी बचे काम को जल्द पूरा करने पर जोर है।

दिसंबर तक काम पूरा करने का दावा
एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि मेरठ एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को सिग्नल फ्री सफर का मौका मिल पाएगा।


नोएडा और गाजियाबाद के बीच दो अंडरपास एक सप्ताह में खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे अंडरपास जून के आखिरी सप्ताह तक खुल पाएंगे। इसका काम अभी बचा हुआ है।
विज्ञापन

-आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें