फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों के करीब दो हजार ग्रामीणों ने ले रखे हैं अवैध कनेक्शन

Fri, 15 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • रेनीवेल लाइन से काटे जाने लगे अवैध कनेक्शन
  • अनाधिकृत तरीके से लगे 150 कनेक्शनों को काटा
  • 25 गांवों के करीब दो हजार ग्रामीणों ले रखे हैं अवैध कनेक्शन
  • ऐसे कनेक्शनों की वजह से अंतिम छोर तक नहीं पहुंचता पानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेवात के तमाम गांवों में पीने का पानी पहुंचने में वाधा बन रहे रेनीवेल लाइन से अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को रेनीवेल लाइन से करीब 150 अवैध कनेक्शनों का काटा गया।
विज्ञापन


मेवात के लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्रदेश सरकार ने रेनीवेल परियोजना शुरू की हुई है। लेकिन इस लाइन से अवैध कनेक्शनों की भरमार के चलते लंबे समय से अंतिम गांवों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा।

अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ व गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने के लिए विभाग ने कमर कस ली है।  रेनीवेल की जिम्मेवारी संभाल रहे उपमंडल अधिकारी मंजूर खान ने बताया कि अनाधिकृत तरीके से लगे पानी के कनेक्शनों को काटने का अभियान पुन्हाना खंड के गांवों में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया बुधवार तक गांव जहटाना, बीसरू व नीमका में करीब 150 कनेक्शनों को काटा गया है। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के 25 गांवों के करीब दो हजार से अधिक ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन लगाए हुए हैं। इसके कारण रेनीवेल के अंतिम छोर के गांवों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

एसडीओ ने बताया कि प्रशासन ने इस बार ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं। दबंगों से निपटने के लिए कनेक्शन काटने वाली टीम के साथ प्रशासन ने पुन्हाना के तहसीलदार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग पहले भी समय-समय पर अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाता रहा है। लेकिन कठोर कार्रवाई नहीं होने के कारण दबंग इससे बाज नहीं आते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें