फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी नहीं मिले दिल्ली में घुसे दो आतंकी, जारी है हाईअलर्ट

Sat, 08 Oct 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
alert in himachal
विज्ञापन
राजधानी में दो आतंकियों के घुसने की सूचना से दिल्ली पुलिस समेत देश की खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट्स दिए हैं कि दक्षिण कश्मीर से दो आतंकी दिल्ली में घुसे हैं।
विज्ञापन


इनके पास भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार होने की बात कही गई है। आतंकियों के दिल्ली में घुसने की सूचना से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। इस बीच पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा भी और कड़ी कर दी गई है।

एयरपोर्ट की संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस एयरपोर्ट के आतंकियों के निशाने पर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस दोनों के जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि दो आतंकी दिल्ली की तरफ आए हैं'

alert in himachal
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ-साथ हैदराबाद और बंगलूरू हवाईअड्डे को भी सचेत किया है। किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियां वाहनों और यात्रियों की औचक निरीक्षण कर रही हैं। सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस त्योहारी सीजन में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।

इधर, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि दो आतंकी दिल्ली की तरफ आए हैं। ये दिल्ली व एनसीआर में हमले को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया सूचना में यह नहीं बताया गया है कि ये किस आतंकी संगठन के सदस्य हैं।

सूचना मिलने के बाद से दिल्ली की सभी सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। ऐसी आशंका है कि आतंकियों ने व्यावसायिक वाहनों का इस्तेमाल किया है। पुलिस के मुताबिक रामलीलाओं, दुर्गा पूजा, बाजार, मॉल्स, मेट्रो और भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें