फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Suicides Noida : पढ़ाई के दबाव में बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी, शाहबेरी में फंदे से लटका मिला बीसीए छात्र

Wed, 20 Mar 2024 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

उसमें छात्र ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है वहीं, छात्रा ने पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाने का कारण बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीसीए के छात्र और बीटेक की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दोनों के पास से ही सुसाइड नोट मिला है। उसमें छात्र ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है वहीं, छात्रा ने पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाने का कारण बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन


आगरा स्थित थाना पिनहट क्षेत्र के गांव जन्मेद का पूरा निवासी विकास गुर्जर थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में रहकर निजी कॉलेज से बीसीए कर रहा था। यहां पर वह दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार को उसके दोस्त बाहर गए थे। वह कमरे पर अकेला था। शाम 4:30 बजे दोस्त जब लौट कर आए तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कोई आवाज भी नहीं आई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो विकास फंदे पर लटका हुआ था। 

दूसरी घटना थाना नालेज पार्क में हुई। यहां पर कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही आगरा की छात्रा काम्या सिंह ने हॉस्टल के कमरे में ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।  थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


 इसमें छात्रा ने कहा है कि वह अपनी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रही है। वह अपने माता-पिता का पैसा अब और बर्बाद नहीं कर सकती है। इसके चलते वह यह कदम उठा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें