फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: स्पाइसजेट के दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में की घुसने की कोशिश, विमान में हो गया हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 02:36 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9282, जिसे मुंबई जाना था। उसमें दो यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में जबरन घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Spicejet - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारकर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9282, जिसे मुंबई जाना था। उसमें दो यात्रियों ने कॉकपिट के पास जबरन जाने की कोशिश की और विमान की गतिविधियों में व्यवधान पैदा किया। केबिन क्रू, साथी यात्रियों और कैप्टन के बार-बार अनुरोध के बावजूद, दोनों यात्रियों ने अपनी सीटों पर लौटने से इनकार कर दिया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैप्टन ने विमान को वापस गेट पर लाने का निर्णय लिया। जिसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और बाद में उन्हें सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होना था, वह शाम सात बजकर 21 मिनट पर रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें