दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फांसी लगा ली। कैदी रमेश कर्माकर जेल नंबर 4 में बंद था और 28 मई से जेल नंबर 3 के जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
घटना का पता तब चला जब सोमवार सुबह कर्मचारियों को उसका शव मिला। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया, "कैदी जेल अस्पताल में चिकित्सा देखरेख में था। उसने अस्पताल परिसर में एक खिड़की से फांसी का फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।" उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।