यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने वैष्णो देवी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से सांतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस 26 मई को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 27 मई को चलेगी।
एक अन्य स्पेशल ट्रेन भी 04077/04078 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04077 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 27 मई को चलेगी तो
वापसी में ट्रेन संख्या 04078 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 28 मई को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 04528 चंडीगढ़-सांतरागाछी स्पेशल 25 मई को चंडीगढ़ से रात्रि 11.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, नेताजी सुभाष चंद बोस जंक्शन, गोमोह, पुरुलिया, टाटानगर व खड़गपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।