फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनें चलाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 28 मई को एक ट्रेन दिल्ली से शाम 18:15 बजे रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन दिल्ली से 30 मई को शाम 18:15 बजे रवाना होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बुधवार को दोनों स्पेशल ट्रेनों के चलने की जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों में अतिव्यस्त दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर दो स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। 28 मई को नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (संख्या 04048) शाम 18:15 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 29 मई को रात 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से डाउन ट्रेन (संख्या 04047) 30 मई 2026 को दोपहर 01:40 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन 31 मई को सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (संख्या 04050) 30 मई 2026 को शाम 18:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और 31 मई को अगले दिन रात 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से डाउन ट्रेन 01 जून 2026 को (संख्या 04049) दोपहर 01:40 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन दो जून को सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इस दौरान ट्रेन ठहराव वाले मुख्य स्टेशन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, कानपुर के गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, मुगलसराय के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बर्धमान और बांदेल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए एनटीईएस एप या 139 पर संपर्क करें यात्री : रेलवे ने यात्रियों से एनटीईएस ऐप या 139 पर डायल कर ट्रेन की ताजा जानकारी लेने का अनुरोध किया है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि टिकट आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें