फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल को धमकी देने वाले दो स्पा मालिक गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2019 01:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

  • स्पा—मसाज सेंटरों पर महिला आयोग अध्यक्ष को मिली थी धमकी
  •  गिरफ्तारी न होने पर आयोग ने पुलिस को भेजा था समन
विज्ञापन
swati maliwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली साइबर क्राइम टीम ने महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति को धमकी देने वाले दो स्पा मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले महिला आयोग ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली पुलिस और एमसीडी को समन जारी किया था।

विज्ञापन


राजधानी के स्पा-मसाज सेंटर पर दिल्ली महिला आयोग की तरफ से की गई छापामारी के बाद आयोग ने तीनों निगमों को समन जारी कर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने लाइसेंस जारी करने के बाद स्पा परिसरों की जांच न किए जाने पर भी सवाल उठाए थे।

जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 13 और उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 37 स्पा-मसाज सेंटर सील कर दिए गए थे। कई और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई होनी है। दक्षिणी निगम क्षेत्र में करीब 200 स्पा-मसाज सेंटर हैं। वहीं उत्तरी निगम की ओर से 53 को लाइसेंस जारी किए हैं जबकि 127 का अवैध तौर पर संचालन हो रहा है। इनमें से 78 को क्लोजर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद स्वाति मालीवाल को स्पा मालिकों से धमकी मिलने लगी थी। अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखा था। हेल्पलाइन नंबर 181 पर स्पा मालिकों से उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके पति नवीन जयहिंद को व्हाट्स एप पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे थे। उन्होंने इन संदेशों के स्क्रीन शॉट और ऑडियो क्लिप भी भेजे थे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें