फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के मुजेसर थाना क्षेत्र में अपनी दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़िताओं को चाइल्ड हेल्पलाइन ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मामला उजागर होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को जानकारी मिली कि वह अपने घर चोरी छिपे आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
आपको बता दें कि 11 दिसंबर को क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह तीन भाई बहन हैं। करीब पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था, इस बीच एक दिन उसके पिता भी कहीं चले गए। उस वक्त से तीनों भाई-बहन साथ रह रहे थे।