गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है। ये दोनों बदमाश आया नगर की उस वारदात में शामिल थे जिसमें एक कारोबारी पर 69 गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली के द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ये दोनों अपराधी हाल ही में आया नगर इलाके में हुई 69 गोलियों वाली गोलीबारी की घटना में शामिल थे, जहां एक कारोबारी की हत्या हुई थी। 30 नवंबर 2025 को आया नगर के रहने वाले रतन लाल को बेरहमी से गोली मार दी गई थी।