फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: आदर्श नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर हुई मौत

Tue, 06 Jan 2026 10:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दमकल कर्मियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात 2.39 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कमरे से तीन जले हुए शव मिले। 
विज्ञापन
Delhi Fire News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) क्वार्टर में सोमवार देर रात लगी आग में एक परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 साल के अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दमकल कर्मियों के मुताबिक मंगलवार देर रात 2.39 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कमरे से तीन जले हुए शव मिले। 

आग घरेलू सामान में लगी थी। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी राकेश भी घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें