फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: दो नहीं तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

Mon, 14 Jul 2025 10:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मिली है। इस खबर के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लगते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी नेवी चिल्ड्रेन स्कूल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूलों को मेल से भेजी गई है। इनमें से एक चाणक्यपुरी और दूसरा द्वारका और तीसरा प्रशांत विहार का है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन




दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 8 बजे पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूलों के साथ-साथ चाणक्यपुरी स्थित एक अन्य स्कूल से बम की धमकी के बारे में कॉल आई ।

आगे कहा कि पुलिस दल तुरंत स्कूल परिसर की जांच के लिए पहुंची। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई थी। इलाके की तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।डीसीपी ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

40 स्कूलों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी
बीते साल भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कई मामलों में दिल्ली पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। लेकिन कई मामले पुलिस के लिए चुनौती भी बने। 

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Rain: दिल्ली-नोएडा में बारिश, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; यात्री निकलने से पहले जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें