शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में चार, लोधी रोड में 8.1, राजघाट में 7.5, नजफगढ़ में सात, आया नगर में 5.7, पालम में 1.3 और रिज में 0.4 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 67 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक वेधशाला में 34.8, रिज में 33.4, पालम में 33.1, राजघाट में 33.2, आया नगर में 33 और नजफगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.5, रिज में 25.6, सफदरजंग में 25.1, पालम में 25.5 और राजघाट में 26.9 डिग्री दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से बढ़ी दुश्वारियां; आज बरसात का रेड अलर्ट