फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरोजिनी नगर में दो पुनर्विकसित पार्क जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने केशव पार्क और सरोजिनी पार्क का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 दृष्टिकोण के तहत सरोजिनी नगर के दो पार्क केशव पार्क और सरोजिनी पार्क का पुनर्विकास पूरा कर शुक्रवार को उनका उद्घाटन किया। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने दोनों पार्कों को जनता को समर्पित किया। मौके पर सरोजिनी नगर मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चहल ने कहा कि सरोजिनी नगर मार्केट राजधानी का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं, इसलिए आसपास के पार्कों का बेहतर होना आवश्यक था। पुनर्विकास के तहत हरियाली बढ़ाने, पेड़-पौधों के रोपण, सिविल संरचनाओं के सुधार, नई बेंचों की स्थापना और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि ये पार्क आकर्षक और जन उपयोगी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें