फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप गढ़ रही है मनगढ़ंत कहानियां : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रामक बयानबाजी और झूठ फैलाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर भ्रामक बयानबाजी और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पिछले 18 महीनों में लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम स्तरों के चुनावों में हार के बावजूद आप नेता अब भी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ना बंद नहीं कर रहे। उन्होंने खास तौर पर कहा कि सौरभ भारद्वाज लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दिल्लीवासी अब उनके दावों पर भरोसा नहीं करते।
कपूर ने मोहल्ला क्लीनिक को छलावा बताते हुए दावा किया कि इन केंद्रों में डॉक्टरों की जगह कंपाउंडर दवा बांटते थे और सुविधाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार था। उनके अनुसार, जांच, टेस्ट और एक्स-रे की सुविधाएं न होने की वजह से ये क्लीनिक मूल उद्देश्य ही पूरा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार मोहल्ला क्लीनिक बंद कर उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित कर रही है, जहां डॉक्टर, स्टाफ, जांच, एक्स-रे और दवाएं व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें