फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मालवीय नगर और सैदुल्लाजाब में दो संपत्तियां सील, तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी व प्रशासन ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुल्लाजाब क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण और भवन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एमसीडी व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को तेज कर दिया है। दक्षिण जिला में शुक्रवार को राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया। छह प्रमुख स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया, इनमें कई व्यवसायिक और मिश्रित उपयोग वाली इमारतें शामिल थीं।
विज्ञापन

जांच के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी, अवैध निर्माण, और आपातकालीन निकास मार्ग बाधित होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद अधिकारियों ने तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए और दो संपत्तियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। एमसीडी के अनुसार, 19 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, जबकि छह संपत्तियों को सील किया गया। इसके साथ ही अवैध निर्माण से जुड़े मामलों में 43 कारण बताओ नोटिस और नौ तोड़फोड़ के जारी किए। अधिकारियों के अनुसार, हाल की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि भवन सुरक्षा नियमों की अनदेखी सीधे जान-माल के बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इसी कारण अब निरीक्षण और प्रवर्तन प्रक्रिया को और अधिक सख्त और नियमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें