फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: कश्मीरी गेट पुल पर फॉर्च्यूनर कार और ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत

Thu, 19 Nov 2026 09:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर फॉर्च्यूनर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप आठ लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर एक फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा 17-18 नवंबर की रात को हुआ था। इसके बाद आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में शुरुआत में बीएनएस की धारा 281 और 125 (ए) (दूसरों की जान खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दो लोगों की मौत के बाद, इसमें धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) भी जोड़ दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें