फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: व्यापार मेले में चमका उत्तराखण्ड पवेलियन, 40 से ज्यादा स्टॉल पर स्वाद से पहनावे और संस्कृति ने मोहा मन

Thu, 19 Nov 2026 08:16 AM IST
अनुज कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आयोजित आईआईटीएफ 2026 व्यापार मेले में उत्तराखंड मंडप 'विकास और विरासत' के विषय के साथ चमक रहा है। यहां 40 से अधिक स्टॉल पर उत्तराखंड के स्वाद, पहनावे और संस्कृति ने लोगों का मन मोहा, जिसमें पहाड़ की झलक दिखी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पवेलियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के मुख्य द्वार की झलक देता प्रवेश द्वार, दीवारों पर पारंपरिक ऐपण कला की आकृतियां और स्टॉलों पर सजे पहाड़ी व्यंजन व हस्तशिल्प...। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड का पवेलियन देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और हुनर का आकर्षक परिचय करा रहा है। 

विज्ञापन


 पवेलियन में पहाड़ की पहचान केवल सजावट में ही नहीं, बल्कि खानपान, पहनावे और पारंपरिक कलाओं में भी दिखाई दे रही है।भारत मंडपम के हॉल नंबर-3 के प्रथम तल पर बने इस पवेलियन को पहाड़ी वास्तुकला और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सजाया गया है।

मुख्य द्वार बदरीनाथ धाम की याद दिलाता है। भीतर प्रवेश करते ही ऐपण कला की पारंपरिक आकृतियां लोगों का ध्यान खींचती हैं। यहां 40 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की खासियतों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


पवेलियन में खानपान के स्टॉल उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद से रूबरू करा रहे हैं। खासकर अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई लोगों को आकर्षित कर रही है। अपने चॉकलेटी रंग और चीनी के छोटे-छोटे दानों के कारण यह अलग ही दिखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें