फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग धरने में जाते थे मरकज से दो लोग, अभी तक एक की हुई पहचान

Fri, 03 Apr 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजामुद्दीन स्थित मरकज से कुछ लोगों के शाहीन बाग के धरने में शामिल होने की बात सामने आई है। ये लोग मरकज से निकलकर शाम के बाद धरने में पहुंच जाते थे। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एक ऐसे युवक की पहचान की है, जो रहने वाला अंडमान-निकोबार का है, लेकिन दिल्ली के शाहीन बाग धरने में शामिल होता था। वह जमात में आया था और अब अपने घर लौट चुका है। 

विज्ञापन


शाहीन बाग धरने में आने वाले दूसरे युवक सहित कई अन्य लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उसकी तलाश कर रही है। आशंका है कि जमात के लोग दिल्ली में चल रहे सीएए विरोधी सभी धरनों में शामिल हुए होंगे। 

पुलिस इन लोगों का डाटा खंगालकर मेडिकल जांच करा रही है। सर्विलांस की मदद से उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पहले शाहीन बाग धरने के दौरान दो प्रदर्शनकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद ही धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ खत्म हई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें