फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के सेक्टर-23 संजयनगर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12.30 बजे एक कमरे में आग लगने से बंटी (28) और रवि (30) नामक युवक जिंदा जल गए, जबकि तीसरा युवक नरेश गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस युवकों के परिजनों का पता लगा रही थी। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-23 संजयनगर स्थित ज्वेलरी शॉप के ऊपर एक कमरे में रोहित, बंटी किराए पर रहकर फैक्ट्रियों और अन्य संस्थानों में क्लीनिंग का काम करते थे।

लोगों ने बताया कि कि देर रात उनका एक मित्र नरेश भी इनसे मिलने पहुंचा था। इसी दौरान रात 12.30 पर अचानक कमरे में आग लग गई। इस दौरान वहां पर लोगों का हुजूम लग गया। आग की लपटे देखकर जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन


12.30 बजे लगी आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान बंटी और रोहित के शव पड़े मिले।

तीसरा साथी नरेश गैलरी में गंभीर रूप से झुलसा हुआ पाया गया है। बताया जा कहा है कि मरने वाले दोनों युवक मेरठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने नरेश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के भट्टा गांव में शुक्रवार दोपहर को हाईटेंशन तार टूट कर बिटौड़ों पर जा गिरा। इससे दर्जनों ग्रामीण के बिटौड़ों में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग में गांव के कमरु, अत्ते खां, मकसूद और धर्मवीर समेत करीब आठ लोगों के करीब दस बिटौड़े राख हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की लाइन जर्जर हो चुकी है।

जिसे शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया। दनकौर क्षेत्र के एसडीओ सोनू रस्तोगी का कहना है कि नियम के मुताबिक हाईटेंशन लाइनों को 23 फीट की ऊंचाई पर बिछाया गया था। लेकिन लोगों द्वारा लाइन के नीचे ही निर्माण कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें