न्यूयॉर्क के मुकाबले नई दिल्ली अधिक घनी और सुरक्षित है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स की खोज रिपोर्ट के मुताबिक धीमी गति से विकसित शहरी परिदृश्य के बावजूद दिल्ली का घनत्व न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र से दोगुना है। साथ ही अपराध का स्तर भी अपेक्षाकृत बहुत कम है।
शहरी परिदृश्य कम होने के बावजूद दिल्ली का घनत्व दुनिया के बड़े शहर जैसे लंदन, बोगोटा, लागोस, टोक्यो, न्यूयॉर्क , इस्तांबुल और बर्लिन की तुलना में अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का घनत्व 19,698 प्रति वर्ग किलोमीटर है, वहीं न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र का घनत्व 11,531 प्रति वर्ग किलोमीटर है यानी दिल्ली में एक किलोमीटर वर्ग में 19,698 लोग रहते हैं, वहीं न्यूयॉर्क में यह संख्या 11,531 है। इस प्रकार न्यूयॉर्क की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी का घनत्व दोगुना है।