फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने दिखाई बहादुरी: नशे में धुत शख्स ने हवा में लहराई पिस्टल, दो पकड़े; वकील की पिटाई कर भाग रहे थे

Sun, 03 Mar 2024 07:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान गांव गढ़मुखम आगरा यूपी निवासी रविंदर सिंह और आवास विकास कालोनी आगरा निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने टक्कर मारने के बाद कार चला रहे वकील की पिटाई करने वाले सेना नायक समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े जाने के दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की। महिला सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान गांव गढ़मुखम आगरा यूपी निवासी रविंदर सिंह और आवास विकास कालोनी आगरा निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविंदर आगरा के एक रेस्टोरेंट में काम करता है, वहीं दीपक सेना में नायक है।

शुक्रवार को सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि दो लड़कों ने उसकी कार में टक्कर मार दी और मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस हौजखास विलेज पहुंची। शिकायतकर्ता कर्मनया सिंह मिले। उन्होंने बताया कि वह वकील हैं और कार में ऑफिस से आ रहे थे। जगन्नाथ मंदिर के पास एक कार ने ओवरटेक किया और उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट कार से दो लोग निकले और उसकी पिटाई कर हौज खास विलेज की ओर भाग गए। उसने उनका पीछा किया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी ई बाइक में टक्कर मारकर भागने लगे। वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। नशे की हालत में कार चला रहे रविंदर ने हवा में बंदूक लहरा दी। इलाके में मौजूद महिला सिपाही वनरुलाती ने अकेले ही आरोपी के पिस्टल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें