हरियाणा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार देर रात गुरुग्राम में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
घटना गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, गोल गप्पे के ठेले ले जा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार कार की चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों नाबालिग भाइयों की मौके पर मौत हो गई। दोनों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है।
जबकि कार चालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर लाल रंग की एक्सयूवी कार तेज गति से आ रही थी, उसने ठेले लेकर पैदल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मारी और डिवाइडर से टकरा गई। जांच में सामने आया है कि कार ड्राइवर नशे में था।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।