फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके में दो मरीजों की मौत, हड़कंप

Fri, 24 Oct 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल के अज्ञात वार्ड में भर्ती दो मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सप्ताहभर में हुई दोनों मौतों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस पर विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को तलब कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


अज्ञात वार्ड में भर्ती 50 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अप्रैल से अस्पताल में भर्ती था। उसे सेक्टर-25 में सड़क हादसे में घायल होने के यहां लाया गया था। कुछ समय उसका इलाज दिल्ली के एम्स में भी चला था। वहां से उसे वापस बीके अस्पताल भेज दिया गया था।

इससे पूर्व, जवाहर कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा की 20 अक्तूबर को मौत हो गई थी। संदीप के माता-पिता की मौत के बाद उसके भाइयों ने उसका साथ छोड़ दिया था। घरों में सफेदी का काम करके वह गुजारा कर रहा था। पांच अक्तूबर को तबीयत खराब होने के कारण उसके पड़ोसी किशन शर्मा उसे बीके में ले आया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज जो डॉक्टर कर रहे थे, उनसे सभी जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें