फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परमाणु बम से उड़ा देंगे': दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्रियों ने दी धमकी, दोनों गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 02:41 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर न्यूक्लियर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्होंने स्टाफ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : NewDelhiAirPort
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर आरोप है कि पांच अप्रैल को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को परमाणु बम ले उड़ाने की धमकी दी थी। इन दोनों की पहचान हो चुकी है। एक का नाम जिग्नेश मालानी और दूसरे का नाम कश्यप कुमार लालानी है। जो गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों जिग्नेश मालान और कश्यप कुमार लालानी ने सुरक्षा जांच की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अकासा एयर की उड़ान में चढ़ने से पहले उनकी जांच की गई थी। अकासा एयर के एयरलाइन स्टाफ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बताया है कि अकासा एयर फ्लाइटके लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट सिक्योरिटी (SLPC) जा रही थी। 

तभी स्टाफ ने जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी से तलाशी के लिए कहा। तलाशी के दौरान एक ने कहा कि जब यह पहले ही हो चुका है तो आप क्या जांच क्यों कर रहे हैं। स्टाफ ने जवाब देते हुए सर यह हमारी ट्यूटी है। जिसके जवाब में एक यात्री ने कहा कि आप क्या करोगे मैं न्यूक्लियर बम ले जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें