फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही नंबर के बना डाले दो पैन कार्ड, ईओडब्ल्यू ने रिपोर्ट दर्ज कर आयकर विभाग से मांगा जवाब

Thu, 28 Mar 2019 02:47 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दावा किया जाता रहा है कि पैन कार्ड व आधार कार्ड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में एक ही नंबर के दो पैन कार्ड जारी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


यह पैन कार्ड एक निजी कंपनी के सेल्म मैनेजर का है। उनके नंबर पर जारी हुए दूसरे पैन कार्ड से करीब सात करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ। सेल्स मैनेजर को उनके नंबर वाला दूसरा पेन कार्ड जारी होने का उस समय पता लगा, जब उन्हें आयकर विभाग का 26 लाख रुपये का नोटिस मिला। 

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभाशीष चौधरी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आयकर विभाग और वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर एक ही नंबर पर दूसरा पैन कार्ड जारी होने पर सफाई मांगी है। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने इस मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली। अन्य पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला हवाला से जुड़ा हो सकता है। इसमें किसी चार्टर्ड एकाउंटेंट की भूमिका सामने आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुज कुमार शकरपुर में रहते हैं और प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। अनुज कुमार को 31 जनवरी, 2019 को आयकर विभाग को नोटिस मिला। इसमें उनसे 26 लाख रुपये का इनकम टैक्स देने को कहा गया है। नोटिस देख अनुज कुमार के होश उड़ गए। 

जांच में पता लगा कि अनुज कुमार के नंबर पर दूसरा पैन कार्ड जारी हुआ है। इससे जनकपुरी में स्थित इलाहाबाद बैंक में खाता खोला गया। बैंक खाते से सात करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ। आयकर विभाग ने 25 लाख रुपये का टैक्स भी काट लिया। इस बैंक खाते से विदेशों में पैसा भेजा गया।

अनुज कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को की। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, इलाहाबाद बैंक के खाते में अनुज कुमार के हस्ताक्षर नहीं हैं। न ही अनुज कुमार के बैंक खाते से टैक्स कटा था। बैंक खाते से सात करोड़ का लेन-देन हुआ और 25 लाख का टैक्स कटा था, जबकि टैक्स 26 लाख बना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें