फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी के एएसआई सुसाइड केस में दो अधिकारी निलंबित, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ जोन में तैनात सहायक सफाई निरीक्षक (एएसआई) राजकुमार सोलंकी की आत्महत्या मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एमसीडी ने सफाई अधीक्षक हरेंद्र कुमार और सफाई निरीक्षक एस सिसा कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस जांच लंबित रहने तक प्रभावी रहेगी। एमसीडी के आदेश में स्पष्ट किया कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा। एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

राजकुमार सोलंकी ने 30 अप्रैल को जोनल कार्यालय की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एमसीडी ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस घटना के बाद एमसीडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों के बीच भी असंतोष की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल, प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें