फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी पिता: दो नवजात बच्चियों को नहीं दिया एक भी बूंद दूध, भूख से दोनों की मौत; मां को बिना बताए दफनाया

Mon, 24 Jun 2024 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान बिजेंद्र ने खुलासा किया कि उसका बेटा नीरज बच्चियों को रोहतक से बिना मां के अपने घर ले आया था। घर लाने के बाद नीरज ने बच्चियों को कमरे में रख दिया। रात में उनको एक भी बूंद दूध नहीं दिया। अगली सुबह तक दोनों बच्चियों की भूख से मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटियां पैदा होने पर पिता ने दोनों को दफनाया - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित पूठ कलां गांव में दो नवजात बच्चियों की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दादा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिजेंद्र सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बिजेंद्र ने खुलासा किया कि उसका बेटा नीरज बच्चियों को रोहतक से बिना मां के अपने घर ले आया था। घर लाने के बाद नीरज ने बच्चियों को कमरे में रख दिया। रात में उनको एक भी बूंद दूध नहीं दिया। अगली सुबह तक दोनों बच्चियों की भूख से मौत हो गई। नीरज ने बच्चियों को मृत देखकर उसे कॉल की।

बाद में बिजेंद्र ने नीरज और अपने बड़े बेटे दिनेश के साथ मिलकर राम बाग के श्मशान घाट में शवों को दफना दिया। पूरे परिवार ने बच्चियों की मौत की सूचना न तो उनकी मां और न ही पुलिस को दी। अगले दिन बच्चियों की मां पूजा के भाई जुगनू ने तहकीकात की तो पता चला कि बच्चियों की मौत के बाद शवों को दफना दिया गया है।

बिजेंद्र जानबूझकर दोनों बच्चियों की हत्या करने की बात से इन्कार कर रहा है। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि रात में बच्चियों के पिता नीरज ने उनके साथ कुछ अनहोनी की। फिलहाल नीरज, उसका बड़ा भाई दिनेश, मां चांद कौर, बहन व अन्य लोग फरार हैं। पुलिस की सात टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

सुल्तानपुरी पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस को फिलहाल शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि रोहतक के इस्माइला गांव निवासी पूजा ने 30 मई को दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था।

बच्चियों का पिता नीरज और उसका परिवार उनके पैदा होने से खुश नहीं था। एक जून को आरोपी नीरज, मां चांद कौर और बहन मोनिका धोखे से दोनों बच्चियों को दिल्ली ले आए थे। अगले दिन दोनों की मौत के बाद शवों को सुल्तानपुरी स्थित श्मशान घाट में दफना दिया गया। पुलिस ने पांच जून को शवों को निकालवाया।
विज्ञापन

अगले दिन शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों का आरोप था कि दोनों बच्चियों की हत्या की गई है। पुलिस ने 21 जून को गैर इरादतन हत्या, जन्म के बाद मासूमों की मृत्यु का कारण बनने, दहेज प्रताड़ना और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें