फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीते एक सप्ताह डेंगू के दो नए मामले, इस साल कुल 76 संक्रमित, निगम ने 99 नोटिस जारी किए

Tue, 26 Apr 2022 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23, फरवरी में 16 और मार्च में 22 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 अप्रैल तक 15 मामले सामने आए थे। निगम के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी से 23 अप्रैल की अवधि के दौरान 2021 में 14,  2020 में 13,  2019 में आठ, 2018 में 12 और 2017 में 18 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में डेंगू के नए मामले लगातार मिल रहे हैं। बीते एक सप्ताह में दो नए मामले सामने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 76 पर पहुंच गया है। इस वर्ष 18 अप्रैल तक डेंगू के 74 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू से अभी तक किसी भी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23, फरवरी में 16 और मार्च में 22 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 अप्रैल तक 15 मामले सामने आए थे। निगम के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी से 23 अप्रैल की अवधि के दौरान 2021 में 14,  2020 में 13,  2019 में आठ, 2018 में 12 और 2017 में 18 मामले दर्ज किए गए हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक, मौसम अनुकूल होने के कारण इस बार मच्छर जल्दी पनप रहे हैं और नए मामले तेजी से मिल रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है, जिससे बीमारी को कम किया जा सके। अधिकारी के मुताबिक, यह मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद से सबसे ज्यादा थे। 2016 के बाद से सबसे अधिक 23 मौतों का भी रिकॉर्ड रहा था। साल 2016 में डेंगू से 10 मौतें दर्ज की गईं थीं।
विज्ञापन


दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 में 10 मौतें दर्ज हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 2016 में 4,431 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

साल 2015 में डेंगू के बड़े पैमाने पर प्रकोप देखा गया था। सिर्फ अक्तूबर में ही मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी, जो कि 1996 के बाद से  सबसे  अधिक थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के नौ और चिकनगुनिया के आठ मामले सामने आए हैं।

निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्कूलों और अस्पतालों में निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन की जांच के लिए अभियान चलाया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 99 नोटिस जारी किए हैं। बीते सप्ताह करीब 144 नोटिस जारी किए गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें