फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस को दो और मामले आए सामने, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया भर्ती

Sat, 01 Feb 2020 11:42 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोनावायरस का शक होने के चलते दो और लोगों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोनावायरस के अभी तक भारत में आठ मामले सामने आए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इन दोनों लोगों को भी टेस्ट के लिए डॉक्टरों के पास भेजा है।     
विज्ञापन


बता दें कि कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया। शनिवार सुबह 7.26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से वुहान से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा।

बोइंग 747 जंबो विमान ने शनिवार तड़के वुहान के तियान्हे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सुबह 7:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 324 यात्रियों में तीन नाबालिग और 211 छात्र शामिल हैं। इन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला शिविर और हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना शिविर में 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी ने बताया कि 324 भारतीयों में से 103 को हवाई अड्डे से छावला कैंप, दिल्ली में मेडिकल ऑब्जर्वेशन के लिए भेजा गया है। चीनी अधिकारियों ने स्क्रीनिंग के दौरान उच्च तापमान की सूचना के बाद छह भारतीयों को नहीं आने दिया। एक यात्री ने बताया कि उच्च तापमान की वजह से उन्हें विमान से उतार दिया गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर भी एक स्क्रीनिंग कैंप बनाया गया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें