फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो माह और...फेज-4 के पहले सेक्शन पर दौड़ने लगेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के अंत तक चलने की संभावना, ट्रायल की तैयारी
विज्ञापन

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत हिस्से का काम लगभग पूरा
मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो होगी उपलब्ध
2.5 : किलोमीटर है कॉरिडोर की लंबाई
40 : किमी हो जाएगी मजेंटा लाइन की लंबाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर का एक हिस्सा तकरीबन बनकर तैयार है। इस पर मेट्रो ट्रेनों के ट्रायल की तैयारी है। ढाई किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से पर अगस्त के अंत तक मेट्रो का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने से मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन सीधे कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से जुड़ जाएगा।
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इस कॉरिडोर पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन स्टेशन का काम पूरा होने वाला है। इस कॉरिडोर के लिए सुरंग नवंबर 2022 में तैयार हो गई थी। वर्तमान में कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रैक, विद्युतीकरण व स्टेशन निर्माण आदि का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का विस्तार है। मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद अगस्त तक जनता के लिए मेट्रो सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। वर्तमान में ढांचागत काम पूरा कर लिया गया है। अब कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल शुरू शुरू किया जाएगा। कॉरिडोर छोटा होने से ट्रायल जल्दी पूरा भी हो जाएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से मजेंटा लाइन की लंबाई 37.46 किलोमीटर से बढ़कर करीब 40 किलोमीटर हो जाएगी और स्टेशनों की संख्या 25 से बढ़कर 26 हो जाएगी।
विज्ञापन




पूरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य 2026 में होगा पूरा

जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक के निर्माण कार्य 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इस कॉरिडोर में कुल 22 स्टेशन हैं, जिनमें आठ इंटरचेंज स्टेशन-जनकपुरी पश्चिम, पीरागढ़ी, पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आज़ादपुर, पुलबंगश और आरके आश्रम मार्ग शामिल हैं। आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर चालू होने के बाद आजादपुर में दूसरा ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। आजादपुर मेट्रो स्टेशन वर्तमान में एक इंटरचेंज सुविधा है जहां येलो और पिंक लाइन (माजलीस पार्क-शिव विहार) का इंटरचेंज हैं। 29.3 किमी लंबे जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर शुरु होने के बाद, यह मौजूदा 37.5 किमी लंबे जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन




तीन कॉरिडोर का चल रहा निर्माण कार्य...

दिल्ली मेट्रो वर्तमान में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम, माजलिस पार्क-मौजपुर और एयरपोर्ट से तुगलकाबाद का 65 किलोमीटर लंबे तीन कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। माजलिस पार्क से मौजपुर (पिंक लाइन) का 12.3 किमी का कॉरिडोर 2025 अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है, वहीं एयरपोर्ट से तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) का निर्माण 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें