फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बनाते बनाते बन गए अपराधी: दो बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर करते थे लूटपाट, पीले रंग की बाइक पर लिखवा रखा था पुलिस

Tue, 05 Apr 2022 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

अंशुल ने बताया कि वह जिम जाकर बॉडी बिल्डिंग करता है। जबकि शेखर को अखाड़े जाकर कसरत करने का शौक है। वह यूपी के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश शेखर और अंशूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को स्पेशल स्टाफ का जवान बताकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को नंद नगरी थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंशुल (21) और शेखर (22) के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपियों को बॉडी बनाने का शौक है। इसकी आड़ में वह लूटपाट और झपटमारी करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पीले रंग की अपाचे बाइक, एक स्कूटी, लूटे गए चार मोबाइल, दो पर्स, ईयरफोन व कई पीड़ितों के कागजात बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने के 10 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि रविवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नंद नगरी इलाके में बदमाश किसी युवक को लूट रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची। गगन सिनेमा के पास टीम को एक युवक जख्मी हालत में मिला। पीड़ित ने बताया कि उसका नाम पंकज है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे रोका। बाद में उस पर हमला कर उसका मोबाइल, ईयरफोन, दो हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया। 

युवक ने बताया कि दोनों आरोपी कुछ देर पहले ही फरार हुए हैं। पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे। एक आरोपी स्कूटी लेकर ई-ब्लॉक की ओर भागा, दूसरा पैदल ही भागने लगा। पुलिस ने पैदल भाग रहे युवक को दबोच लिया। इसका साथी स्कूटी समेत मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंशुल के रूप में हुई। इसके पास से पीड़ित का मोबाइल, पर्स व अन्य सामान बरामद हो गया।
विज्ञापन


अंशुल ने बताया कि फरार हुआ आरोपी शेखर है। पुलिस ने छापेमारी कर जगदंबा कालोनी से शेखर को भी दबोच लिया। इनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ। अंशुल ने बताया कि वह जिम जाकर बॉडी बिल्डिंग करता है। जबकि शेखर को अखाड़े जाकर कसरत करने का शौक है। वह यूपी के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से लूटपाट करते थे। इनके पास से
बरामद बाइक चोरी की मिली है। उसका रंग बदलकर उसे जान बूझकर पीला बनाया गया था। दोनों खुद को स्पेशल स्टाफ का जवान बताकर लूटपाट करते थे। दोनों लगभग 10 से अधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें