फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से घूमने निकले नाबालिग, मौत

Mon, 09 Jun 2014 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक पर घूमने निकले तीन किशोर हादसे का शिकार हो गए। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार तड़के फरमान (13) व अशरफ (14) की मौत हो गई, जबकि सलमान (14) की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई कि संतुलन बिगड़ने की वजह से बाइक डिवाइडर से टकराई और हादसा हो गया। वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है कि किसी बड़े अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है। पुलिस मामले को दबाने के लिए छानबीन नहीं कर रही है। पुलिस ने आरोप से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सुंदर नगरी का रहने वाला सलमान अपने पिता की बाइक लेकर घूमने के लिए निकला। उसने एफ-2/124 सुंदर नगरी निवासी फरमान और ओ-9, सुंदर नगरी निवासी अशरफ को भी बुला लिया। नंद नगरी स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले तीनों किशोर एक ही बाइक पर वजीराबाद रोड पर निकल गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि सुबह करीब 6:00 बजे गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास तीनों हादसे का शिकार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को फरमान व अशरफ की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हेलमेट पहने न होने की वजह से तीनों के सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने आशंका जताई कि हादसे के समय किशोरों की बाइक की रफ्तार ज्यादा रही होगी। संतुलन बिगड़ने से तीनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

ऑटो की टक्कर से जान गई
दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऑटो ने सड़क पार कर रहे मंगल सिंह (38) को टक्कर मार दी। उसे  जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से बिहार का रहने वाला यह शख्स परिवार के साथ सीलमपुर में रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक सुरेश कुमार को पकड़ लिया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें