जब वे केजीपी पर पलवल के पास गांव कटेसरा के नजदीक पहंचे तो वहां सड़क किनारे कैंटरों को रोककर खड़े हो गए। दोनों चालक कैंटरों के टायरों की हवा जांचने लगे, तभी पीछे से तेज गति में आए एक ट्रौला ने संजय व रतिराम को कुचल दिया। वहां खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी उसकी चपेट में आ गया।
इस दुर्घटना में संजय व रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर दुर्घटना होते ही वहां अन्य वाहन रुक गए तथा लोगों ने जब दुर्घटना के बाद दोनों चालकों की हालत को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घायल व्यक्ति की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है। उसकी हालत अभी गंभीर है तथा वह होश में नहीं है।