फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर देश को दहलाने की साजिश नाकाम, नोएडा से गिरफ्तार हुए जमात-उल-मुजाहिद्दीन के 2 आतंकी

Tue, 24 Jul 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बांग्लादेशियों के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार होने से कई सवाल उठने लगे हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि कहीं स्वतंत्रता दिवस पर आतंकियों ने दिल्ली या एनसीआर में कोई बड़ी वारदात की साजिश तो तैयार नहीं की थी। हालांकि, इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आतंकी दिल्ली से सूरजपुर लौटे थे।

विज्ञापन


एटीएस ने जानकारी दी है कि गुप्त सूचना के आधार पर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के यामाहा तिराहे के पास से आतंकी रूबैल अहमद और मुसर्रफ हुसैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के सदस्य हैं। दोनों को सूरजपुर कोतवाली में ले जाने के बाद कोर्ट में पेश कर पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। 

दोनों आतंकी अन्य साथियों के साथ बांग्लादेश पुलिस के दबाव में भागकर भारत में आकर रहने लगे थे। जानकारी दी गई है कि दोनों कुछ दिनों से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले में छिपकर रह रहे थे और काम भी कर रहे थे। इनके अन्य साथियों के भी जिले व आसपास के जिले में छिपे होने की आशंका है। अब तक जांच एजेंसियां ये स्पष्ट नहीं कर पाईं हैं कि इनका यहां छिपने का क्या मकसद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में पहले भी शरण ले चुके हैं आतंकी  

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को वह दिल्ली से सूरजपुर क्षेत्र में बस के रास्ते पहुंचे थे। आरोपी आनंद विहार से नोएडा के सेक्टर-37 और फिर वहां से सूरजपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 15 अगस्त से पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी से किसी बड़ी साजिश का अंदेशा होने लगा है। इसे लेकर अधिकारी व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं।

वेस्ट यूपी में पहले भी शरण ले चुके हैं आतंकी  
मेरठ मंडल और वेस्ट यूपी में आतंकियों का शरण लेने का अंदेशा ऐसे ही नहीं है। यहां पूर्व में कुछ बड़े आतंकियों के यहां शरण लेने का दावा खुफिया एजेंसी कर चुकी हैं। अब्दुल करीम टुंडा हापुड़ के पिलखुवा का रहने वाला है। वहीं, आतंकी गुलाम रसूल, अबु सलेम और शकील के भी खुर्जा (बुलंदशहर) में शरण लेने का मामला सामने आया था। वहीं, मेरठ व बिजनौर के नाम भी इस कड़ी में जुड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें