फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी के नाम पर धोखा: डेटिंग एप के जाल में फंसा शख्स, अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल; दो गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में डेटिंग एप के जरिए धमकी देकर जबरन वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक फर्जी डेटिंग एप प्रोफाइल के जरिए एक व्यक्ति को वीडियो कॉल में फंसाने और कॉल की अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन वसूली करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शाहदरा निवासी एक व्यक्ति ने 12 जून को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि डेटिंग एप पर एक प्रोफाइल के जरिए उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद आरोपी श्याम सिंह (21) और मंगल सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह एप पर नंदिनी नामक एक महिला के संपर्क में आया। फोन नंबरों का आदान-प्रदान करने के बाद जल्द ही सोशल मीडिया पर उसके साथ चैटिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें