फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: रोहिणी में तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर, जिंदगी पर भारी पड़ी रील

Sun, 12 May 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि कार सवार युवक गाड़ी के अंदर रील बना रहे थे। लड़कों की कार की रफ्तार भी काफी तेज थी।
विज्ञापन
रोहिणी में तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत - फोटो : X/sirajnoorani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार अर्टिगा कार पलट गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से कार कई कलाबाजियां खाईं। चीख-पुकार के बीच लोग घायलों की मदद के लिए भागे। किसी तरह घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दो युवकों ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त संजय (23) और आशुतोष (22) के रूप में हुई है। घायल साहिल (20), राशिद (18) और लोकेश सिंह (23) का इलाज चल रहा है। सभी पांचों एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि कार सवार युवक गाड़ी के अंदर रील बना रहे थे। लड़कों की कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। इसकी वजह से हादसा हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल रील बनाने की बात सामने नहीं आई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी से पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे अमन विहार थाना पुलिस को खबर मिली कि रोहिणी सेक्टर-22, मेन रोड पर हादसा हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। अस्पताल पहुंचने पर दो युवकों की मौत का पता चला। खबर मिलते ही इनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी युवक कृष्ण विहार, बेगमपुर के रहने वाला हैं। रविवार को सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमन विहार इलाके में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें